Search

रांची में बन रहे स्मार्ट ट्रैफिक बूथ, अब धूप, बारिश व ठंड से मिलेगी राहत

Ranchi : राजधानी के चौक-चौराहों पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जल्द ही मौसम की मार से राहत मिलेगी. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक बूथ बनाए जा रहे हैं. इन बूथों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए सही वातावरण मिल सके. शहर के कई स्थानों को ट्रैफिक बूथ निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है.
 
नए बूथों में शीशे, पंखे और छत की बेहतर व्यवस्था होगी. इससे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गर्मी, बारिश और ठंड के मौसम में राहत मिलेगी. साथ ही वे अधिक सुविधा के साथ यातायात संचालन कर सकेंगे. शहर में करीब सैकड़ो ट्रैफिक पोस्ट हैं, जहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहती है. इनमें से अधिकांश पोस्ट अस्थायी हैं. कई स्थानों पर पुलिसकर्मी झोपड़ीनुमा बूथों में रहकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं.

सुजाता और अरगोड़ा में बन चुके हैं स्मार्ट बूथ

ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक बूथ बनाए जा रहे हैं. सुजाता चौक के पास सबसे पहले बन चुका है. इसके बाद अरगोड़ा चौक के पास स्मार्ट ट्रैफिक बूथ बनाए गए है. वहीं, गाड़ीखाना और रतन टॉकीज क्षेत्र में बूथ निर्माण का कार्य जारी है.

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि शहर के करीब 20 -25 जगहों पर बन रह है. अलग-अलग स्थानों पर सीएसआर फंड से बनाए जा रहे है जो अलग-अलग कंपनियां बना रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही