Search

 
 
 

तमिलनाडु के 52 मंदिरों में स्मार्टफोन बैन, जोसेफ विजय सरकार का फैसला

National  News : खबरों के अनुसार यह प्रतिबंध हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री रमेश ने मद्रास हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप लगाया है. दरअसल मंदिर परिसर के अंदर गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए रील्स बनाने, वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले लगातार सामने आ रहे थे.
 
मंदिरों में स्मार्टफोन बैन

 National  News : तमिलनाडु के प्रसिद्ध 52 मंदिरों में स्मार्टफोन ले जाये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.  यह निर्णय जोसेफ विजय सरकार ने लिया है. मंगलवार से यह नया नियम लागू हो गया है. लेकिन  स्मार्टफोन साथ लाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी. वे तय किये गये काउंटरों पर स्मार्टफोन जमा कर कर सकेंगे. हालांकि प्रति फोन 5 रुपये का शुल्क लगेगा. श्रद्धालुओं को यह छूट होगी कि वे बिना कैमरे वाले मोबाइल फोन मंदिरों में ले जा सकेंगे. 


खबरों के अनुसार यह प्रतिबंध हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री रमेश ने मद्रास हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप लगाया है. दरअसल मंदिर परिसर के अंदर गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए रील्स बनाने, वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले लगातार सामने आ रहे थे. 


कांचीपुरम के मशहूर देवराजस्वामी-अथी वरदार मंदिर में मंगलवार सुबह 6 बजे से यह सिस्टम लागू किये जाने की सूचना है. फोन जमा करने के लिए दो कंप्यूटर ऑपरेटर और दो असिस्टेंट लगाये गये हैं.   काउंटर पर श्रद्धालु की फोटो, मोबाइल फोन का मॉडल और फोन नंबर रजिस्टर किया जाता है,

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 
 
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही