Search

 
 
 

Giridih News: मंत्री से बैटरी चालित ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर आई मुस्कान

Giridih: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के सहयोग से गुरुवार को नगर भवन में आयोजित एक समारोह में 37 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के सहयोग से गुरुवार को नगर भवन में आयोजित एक समारोह में 37 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके आवागमन को आसान और सम्मानजनक बनाना है.

Uploaded Image

दिव्यांग को ट्राइ साइकिल सौंपते मंत्री सुदिव्य कुमार

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. 

 

उनके साथ उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र प्रसाद, महापौर प्रमिला मेहरा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

 

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा हमें सिखाती है कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है." उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता. 

 

उन्होंने कहा कि जो लोग अब तक अपने दम पर चलने-फिरने में असमर्थ थे, उन्हें बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने से उनके जीवन में नई सुविधा और आत्मविश्वास आएगा. 

 

उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे ट्राई साइकिल का सावधानीपूर्वक उपयोग और रखरखाव करें, ताकि लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके.

 

उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं का सर्वे कराया गया था. पहले चरण में पात्र लाभुकों का चयन कर DMFT फंड से 37 दिव्यांगजनों को लिथियम बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई है. 

 

उन्होंने कहा कि कुछ पात्र दिव्यांगजन सूची में शामिल नहीं हो सके हैं. ऐसे सभी वंचित लाभुकों को दूसरे चरण में ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी. 

 

उन्होंने कहा कि उपलब्ध फंड के आधार पर आगे भी इस योजना का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकें.

 

ट्राई साइकिल प्राप्त करने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. लाभुकों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनका आवागमन आसान होगा और वे अपने दैनिक कार्य पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्रता के साथ कर सकेंगे.

 

कार्यक्रम के दौरान मंत्री एवं उपायुक्त ने लाभुकों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही