Search

स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट : जमशेदपुर और पटना की टीम जीती

Ranchi : मेकॉन स्टेडियम में खेले जा रहे स्मृति कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन जमशेदपुर और पटना की टीम जीती. पहला मैच रांची रॉयल और जमशेदपुर जांबाज के बीच खेला गया. जमशेदपुर ने 33 रनों से जीत दर्ज की. विजेता टीम के रिषु चौहान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. दूसरा मैच एमपी वर्मा 11 पटना और स्पंदन क्लब कोलकाता के बीच खेला गया, जिसमें एमपी वर्मा 11 पटना ने 52 रनों से जीत दर्ज की. विजेता टीम के सुशांत सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. इस टूर्नामेंट के जरिए पूर्व क्रिकेट प्रशासकों और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी जो हमारे बीच नहीं है, उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

रांची रॉयल बनाम जमशेदपुर

टॉस जीतकर जमशेदपुर जांबाज ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. 17.4 पावर में 10 विकेट के नुकसान पर 104 रनों का लक्ष्य रांची रॉयल को दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी रांची रॉयल ने 15.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 71 रन पर सिमट गई.

एमपी वर्मा 11 पटना और स्पंदन क्लब कोलकाता

एमपी वर्मा 11 पटना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 186 रन का लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में स्पंदन क्लब कोलकाता की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 18 ओवर में 134 रन ही बना सकी.

अंक तालिका

1. जमशेदपुर जांबाज 4 अंक 2. एमपी वर्मा 11 पटना 2 अंक 3. स्पंदन क्लब कोलकाता 2 अंक 4. रांची रॉयल 0 पॉइंट इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/extreme-heat-in-jharkhand-government-should-extend-the-holiday-paswa/">झारखंड

 में प्रचंड गर्मी, छुट्टी की अवधि बढ़ाये सरकार : पासवा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//