Search

 
 
 

7 जून से स्मृति कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट, एसएसपी ने किया ट्रॉफी का अनावरण

 
Ranchi :मेकॉन स्टेडियम में बुधवार से स्मृति कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोधकांत सहाय और विशिष्ट अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना उपस्थित रहेंगे. आयोजन समिति द्वारा सभी टीमों को रंगीन ड्रेस दी जाएगी. स्मृति कप टूर्नामेंट 88 साल पुराने राज्य क्रिकेट संघ की सेवा करनेवाले वैसे पूर्व क्रिकेट प्रशासकों और प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जाता है, जिनका निधन हो चुका है.

कौशल किशोर ने ड्रेस का वितरण किया

इस बीच मंगलवार को रांची जिला के वरीय आरक्षी अधीक्षक कौशल किशोर ने स्मृति कप टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने वाले स्पंदन क्लब कोलकाता, झारखंड के जमशेदपुर की जांबाज, रांची रॉयल और बिहार की एमपी वर्मा 11 की चार टीमों के खिलाड़ियों और प्रशासकों के समक्ष ट्रॉफी का अनावरण करते हुए ड्रेस का वितरण किया और अपनी शुभकामनाएं दी. कप्तान कोच को प्रतियोगिता में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक रांची जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव तथा जेएससीए के आजीवन सदस्य सुनील कुमार सिंह सहित पूर्व क्रिकेटर उज्जवल दास, आदित्य वर्मा, संजय मिश्रा, उदय शर्मा, प्रवीण देवघरिया, मृत्युंजय, लखन राजा, यश प्रताप, प्रशांत,गोपाल मंडल सहित अनेक पूर्व एवं वर्तमान बिहार झारखंड के क्रिकेटर मौजूद थे.

 मैच फिक्स्चर

मैच नंबर 1 - 7 जून रांची रॉयल बनाम स्पंदन क्लब कोलकाता, सुबह 9 बजे मैच नंबर 2 - 7 जून एमपी वर्मा 11 बिहार बनाम जमशेदपुर जांबाज, दोपहर 1 बजे मैच नंबर 3 - 8 जून रांची रॉयल बनाम जमशेदपुर जांबाज, सुबह 8 बजे मैच नंबर 4 - 8 जून एमपी वर्मा 11 बनाम स्पंदन क्लब कोलकाता, दोपहर 1 बजे मैच नंबर 5 - 9 जून एमपी वर्मा 11 बनाम रांची रॉयल, सुबह 8 बजे मैच नंबर 6 - 9 जून जमशेदपुर जांबाज बनाम स्पंदन क्लब कोलकाता, दोपहर 1 बजे 10 जून को सुबह 9 बजे टॉप दो टीमें फाइनल खेलेंगी. इसे भी पढ़ें –  नेतरहाट">https://lagatar.in/on-the-lines-of-netarhat-examination-will-be-held-for-enrollment-in-residential-and-indira-gandhi-schools-of-jharkhand/">नेतरहाट

की तर्ज पर झारखंड के आवासीय और इंदिरा गांधी विद्यालयों में नामांकन के लिए होगी परीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही