New Delhi : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं. उन्होंने बुधवार की शाम ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है. केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि- मेरे साथ कभी-कभी यह होता है कि ऐलान करते समय मुझे शब्द खोजना पड़े. इसलिए मैं इसे सरल रखती हूं. मैं कोरोना संक्रमित पायी गयी हूं और जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं उनसे विनती है कि अपना टेस्ट जरूर कराये. स्मृति ईरान की कोरोना रिपोर्ट ऐसे समय पॉजिटिव आयी है जब वह विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार के दौरे पर रही हैं. वे मंगलवार को गोपालगंज में एक जनसभा को भी संबोधित की थीं.
स्मृति ईरानी हुईं Corona Positive, ट्वीट कर दी जानकारी
Last Updated: Oct 28, 2020 12:00 AM (IST)