Search

 
 
 

शादी टलने के बाद Smriti Mandhana का पहला पोस्ट, यूर्जस ने इंगेजमेंट रिंग नहीं दिखने पर उठाए सवाल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने अपनी शादी स्थगित होने के बाद शुक्रवार को पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया.
 

Lagatar desk : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने अपनी शादी स्थगित होने के बाद शुक्रवार को पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया.उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे मुस्कुराती और खुश दिखाई दे रही हैं. हालांकि, फैंस की नज़र उनकी उंगली पर एंगेजमेंट रिंग न दिखने पर टिक गई और कई यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए.

 

 

पलाश मुच्छल से शादी स्थगित

स्मृति मंधाना और उनके होने वाले पति पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को होनी थी. लेकिन पिता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते शादी को फिलहाल टाल दिया गया है.जानकारी के मुताबिक, शादी से ठीक पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

 

अगले ही दिन पलाश मुच्छल भी अस्वस्थ हो गए और उन्हें भी अस्पताल ले जाना पड़ा.अब दोनों की हालत ठीक है और वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. हालांकि, शादी की नई तारीख अभी तय नहीं की गई है.

 

सोशल मीडिया से शादी से जुड़ी पोस्ट हटाईं

शादी स्थगित होने की चर्चाओं को तब और हवा मिली जब स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दीं. पलाश ने भी अब तक इस विषय पर कोई नई पोस्ट साझा नहीं की है.

 

स्मृति का नया वीडियो और फैंस की प्रतिक्रिया

शुक्रवार को स्मृति ने एक टूथपेस्ट ब्रांड के साथ पेड पार्टनरशिप में शूट किया गया वीडियो शेयर किया. इसमें वे अपने क्रिकेट करियर और वर्ल्ड कप विजेता बनने जैसे पलों के बारे में बात कर रही हैं.वीडियो में उनकी मुस्कान देखकर कई फैंस खुश हुए, लेकिन कुछ ने कहा कि उनकी आवाज़ और आंखों में हल्की उदासी झलक रही है.

 

सबसे ज्यादा चर्चा उनकी एंगेजमेंट रिंग को लेकर रही. एक यूजर ने लिखा -मुस्कान तो वापस आ गई, लेकिन रिंग कहां गायब है.कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो पहले से शूट किया गया होगा. एक कमेंट में कहा गया -हाथों पर मेहंदी भी नहीं दिख रही, यानी यह एंगेजमेंट से पहले का वीडियो होगा.दूसरे ने लिखा -लगता है प्रपोज़ल से पहले मुंबई में शूट किया गया है.

 

फैंस का सपोर्ट बरकरार

 

शादी टलने के बावजूद, फैंस स्मृति के प्रति अपना प्यार और सपोर्ट दिखा रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें क्वीन कहकर हौसला बढ़ाया और परिवार के जल्दी पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की.परिवारों की ओर से कहा गया है कि हालात सामान्य होते ही नई शादी की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही