Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी में 2 किलो अफीम और देसी कट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Khunti : खूंटी जिले में अफीम कारोबारियों के खिलाफ एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर खूंटी पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी दौरान एसपी आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुरहू थाना क्षेत्र स्थित सारितकेल मोड़ के पास अफीम तस्कर विक्की महतो को गिरफ्तार किया. पुलिस ने तस्कर के पास से दो किलो अफीम, एक देसी कट्टा, गोली और मोबाइल बरामद किया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Khunti1.jpg"

alt="" class="wp-image-59114" />

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी तोरपा रोड में अंगराबाड़ी और बिचना के आसपास कुछ अफीम तस्कर अवैध अफीम की खरीद बिक्री करने आने वाले हैं. मिली सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर डीएसपी खूंटी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सारितकेल मोड़ के पास से अफीम तस्कर विक्की महतो को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार विक्की महतो का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है.

अफीम कारोबार के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी

एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर खूंटी पुलिस अफीम के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इससे पहले बीते 23 अप्रैल को खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भंडरा मोड़ के पास 1.2 किलो अफीम के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया. इन तस्करों के पास से पुलिस ने 1.81 लाख रु नगद समेत कई अन्य सामान बरामद किया था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही