Search

 
 
 

पलामू: 260 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

 
Medininagar: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कचरवा डैम के समीप से पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया और उससे 260 ग्राम अफीम और मोबाइल बरामद किया. गिरफ्तार तस्कर का नाम इजराइल अंसारी है. सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पलामू एसपी रिशमा रमेशन को सूचना मिली थी कि अफीम के तस्कर सदर थाना क्षेत्र के काचारवा डैम स्थित आपस में लेनदेन करने पहुंच रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर शहर थाना प्रभारी देवबरत पोद्दार के नेतृत्व में पुलिस की टीम कचरवा डैम के पास छापेमारी की. इस दौरान गिरफ्तार इजराइल पुलिस को देखकर भागने लगा. तभी पुलिस शक के आधार पर उसको गिरफ्तार किया. हालांकि एक शख्स भागने में सफल रहा. पूछताछ में इजराइल ने कबूल किया कि अफीम कलाम मियां नामक शख्स को देने आया था. सर्च के दौरान उसके जूते में 260 ग्राम अफीम मिला, जिसे जब्त किया गया. सीडीपीओ ने बताया कि कलाम के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए इलाके में पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/important-decision-of-modi-government-the-poor-will-continue-to-get-free-food-grains-till-december-2028/">मोदी

सरकार का अहम फैसला, गरीबों को दिसंबर 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही