Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राउरकेला से सिमडेगा आ रही ताज बस से 7.862 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिमडेगा पुलिस ने नशा तस्करी के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई की है. राउरकेला से सिमडेगा आने वाली ताज बस से 7.862 किलो अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान रोहतास (बिहार) निवासी लव के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Simdega : सिमडेगा पुलिस ने नशा तस्करी के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई की है. राउरकेला से सिमडेगा आने वाली ताज बस से 7.862 किलो अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान रोहतास (बिहार) निवासी लव के रूप में हुई है.

 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राउरकेला से सिमडेगा आने वाली ताज बस में एक यात्री अवैध गांजा लेकर यात्रा कर रहा है.  सूचना के आधार पर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. 

 

टीम ने खमनटांड चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया और ताज बस को रोककर सघन जांच की. जांच के दौरान एक यात्री लव पांडेय के पास से काले रंग के बैग में भूरे रंग के सैलो टेप से लिपटे चार पैकेटों में कुल 7.862 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया.

 

जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही