Search

 
 
 

उत्तराखंड में बर्फबारी, झारखंड-बिहार में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

National News : उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का मतलब है कि मैदानी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ेगी. उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है. अभी रात में ठंड महसूस हो रही है. अर्नब तूफान के कारण हुई बारिश के बाद दिन में भी हवाओं में ठंडक बनी हुई है.
 
गंगोत्री धाम

Lagatar Desk: उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में 29 अक्टूबर से बर्फबारी शुरू हो गई है. गुरुवार को गंगोत्री धाम और आसपास के इलाकों में बर्फ गिरने लगी. मौसम विभाग के अनुसार 3500 मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है. इससे पहले केदारनाथ और यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई थी.

 

 

बर्फबारी शुरू होने के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन ने फैसला लिया है कि 10 नवंबर से गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन अवधि के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

 

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का मतलब है कि मैदानी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ेगी. उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है. अभी रात में ठंड महसूस हो रही है. अर्नब तूफान के कारण हुई बारिश के बाद दिन में भी हवाओं में ठंडक बनी हुई है.

 

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचेंगी, जिससे झारखंड और बिहार जैसे राज्यों में तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो जाएगी. नवंबर के पहले हफ्ते से ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही