Search

महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 18 लोगों की मौत, सीएम ने जांच के आदेश दिये

पुलिस ने जानकारी दी है कि पिंपरी-चिंचवड़ के फुगेवाड़ी और दापोड़ी क्षेत्रों में अब तक 13 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है, पुणे के काले पडल क्षेत्र में तीन और हड़पसर में दो लोगों ने जान गंवा दी है.
 
Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से पिछले दो दिनों में 18 लोगों की मौत होने की खबर है. यह संख्या बढ़ सकती है. कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है.

पुलिस ने जानकारी दी है कि पिंपरी-चिंचवड़ के फुगेवाड़ी और दापोड़ी क्षेत्रों में अब तक 13 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है, पुणे के काले पडल क्षेत्र में तीन और हड़पसर में दो लोगों ने जान गंवा दी है.

पुलिस ने अवैध कारोबार के आरोपी योगेश गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि योगेश काफी अरसे से इन इलाकों में अवैध और जहरीली शराब की आपूर्ति कर रहा था. 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शराब कांड की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं. कहा है कि इस लापरवाही और अवैध धंधे में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा,   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही