Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में नहीं थम रहा जहरीली शराब पीकर मरने का सिलसिला, अबतक 25 लोगों की मौत

Patna :   बिहार में अप्रैल 2016 से शराब पर प्रतिबंध है. लेकिन फिर भी शराब की तस्करी जारी है. हर दिन बिहार में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है. सीवान में जहरीली शराब पीने से अबतक 20 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं सारण जिले की बात करें तो यहां जहरीली शराब से पांच लोगों की जान गयी है. इस तरह दोनों जिलों में जहरीली शराब पीने से अबतक 24 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं कई लोगों की हालत गंभीर है, जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बिहार के डीजीपी आलोक राज ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी. आलोक राज ने बताया कि बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों को घटना की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया गया है. राज्य सरकार ने भी इस घटना पर गंभीरता से संज्ञान लिया है.

संदेह के आधार पर पुलिल ने 10 लोगों को किया है गिरफ्तार

आलोक राज ने कहा कि बिहार पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है. प्रभावित इलाकों का दौरा किया जा रहा है. संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है. इसके अलावा पटना से उत्पाद विभाग के अधिकारी प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने जा रहे हैं. शराब की सप्लाई कहां से हो रही है? इसमें कितने शराब माफिया शामिल हैं? सभी का पता लगाया जा रहा है. सभी के खिलाफ गंभीर और सख्त कार्रवाई की जा रही है. बताया कि संदेह के आधार पर फिलहाल करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.डीजीपी ने बताया कि हिरासत मे लिये गये लोगों से पूछताछ करने पर कुछ शराब माफियाओं के नाम सामने आये हैं. उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी.

शराबबंदी कानून होने के बाद भी जहरीली शराब की सप्लाई जारी 

बिहार सरकार में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून होने के बाद भी भारी मात्रा में जहरीली शराब की सप्लाई जारी है. सरकार से कहां पर चूक हो रही है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को शराब से दूरी बनानी चाहिए. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बचाने के लिए शराबबंदी कानून बनाया. समाज को शराब के प्रति जागरूक होने की जरूरत है. सरकार की ओर से चलाये जा रहे अभियान से लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं. इस पर कहा कि मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से 12 जिलों में शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.

अवैध शराब के कारण हुई पांच लोगों की मौत

बिहार शराब त्रासदी पर सारण SP कुमार आशीष ने कहा कि यह शराब औद्योगिक शराब बताई जा रही है. कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है. पांच लोगों की मौत अवैध शराब के कारण हुई है. बीस पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. SHO और अन्य कर्मियों से पूछताछ की गयी है. असंतोषजनक जवाब पाये जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. SIT का गठन किया गया है. पिछले 24 घंटों में 250 जगहों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान 1650 लीटर शराब बरामद की गयी. अब तक 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं आठ ज्ञात और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. https://twitter.com/AHindinews/status/1846827903855874537

शराब पीने से मौत की हुई पुष्टि तो करेंगे कार्रवाई

सारण के जहरीली शराब मामले पर डीएम अमन समीर ने कहा कि हम शराबबंदी के पक्ष में हैं और शराब का विरोध करते हैं. अगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि होती है कि मौत का कारण शराब पीना है, तो हम उसी के अनुसार कार्रवाई करेंगे. शराब पीने से करीब पचास लोगों की मौत हुई है और उनके परिवार को मुआवजा राशि दे दी गयी हैं. https://twitter.com/IANSKhabar/status/1846837880104034512

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही