Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में अब तक ब्लैक फंगस के मिले 77 केस, 10 मरीजों की मौत

Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) तेजी से पैर पसार रहा है. रविवार तक राज्य के विभिन्न जिलों में इसके 77 मामले सामने आये हैं. वहीं 10 लोगों ने इससे जान गवाई. बोकारो में रविवार को ब्लैक फंगस के दो संदिग्ध मामले सामने आये. वहीं चतरा में ब्लैक फंगस का 1 कंफर्म्ड केस और दो संदिग्ध मरीज मिले.

रांची के मेडिका हॉस्पिटल में चतरा के मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गई. देवघर में एक मरीज मिला. धनबाद में दो संदिग्ध मरीज मिले. पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 12 कंफर्म्ड मरीज और 3  संदिग्ध मरीज मिले. जमशेदपुर के टीएमएच हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 3 मरीजों की मौत हुई. वहीं 1 मरीज डिस्चार्ज भी हुआ. दुमका में 1, गढ़वा में 2 संदिग्ध मरीज, गिरिडीह में 5 संदिग्ध मरीज, गोड्डा में 1, गुमला में 2,  हजारीबाग में 5, जामताड़ा में 1 कंफर्म्ड मरीज, कोडरमा में 2,  लातेहार में 1 मरीज, पलामू में 2 संदिग्ध और 1 कंफर्म्ड मरीज के अलावा, रामगढ़ में 4 केसे और 3 संदिग्ध और साहेबगंज में 1 ब्लैक फंगस का एक मरीजा मिला. रिम्स और मेडिका हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रामगढ़ के दो मरीजों ने ब्लैक फंगस से जान गवाई. इसके साथ ही रांची जिले में 12 कंफर्म्ड मरीज और 11 में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं. जिले में इलाज के दौरान 3 लोगों ने दम भी तोड़ा है.

इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/shiv-sena-said-introspection-on-the-7th-anniversary-of-modi-government/78085/">मोदी

सरकार की 7वीं वर्षगांठ: बोली शिवसेना- आत्ममंथन करें, कांग्रेस ने कहा – देश को कोरोना संकट में धकेला

इन सेंटर्स पर हो रहा ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज

 झारखंड में कई हॉस्पिटलों में ब्लैक फंगस का इलाज चल रहा है. इसमें रांची का रिम्स तो शामिल है ही, इसके साथ ही रांची के मेडिका, राज हॉस्पिटल और रामप्यारी हॉस्पिटल, जमशेदपुर का एमजीएम और टीएमएच हॉस्पिटल के साथ ही अब हज़ारीबाग़ के एचएमसीएच हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज हो रहा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही