Search

 
 
 

रांची विवि में खुले सीएससी से अब तक 175 विद्यार्थी ही जुड़ पाये

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय कैंपस में बड़े ताम-झाम से तीन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोले गये थे. लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी काफी कम संख्या में विद्यार्थी इससे जुड़ पाये हैं. इसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. रांची विवि में दिसंबर 2022 में सीएससी के साथ एग्रीमेंट किया गया था. कहा गया था कि इसके जरिये 500 से अधिक कोर्स करवाए जाएंगे. आईआईटी मुंबई जैसे संस्थान सर्टिफिकेट देंगे. लेकिन हाल यह है कि उम्मीद के विपरीत विश्वविद्यालय के साइंस डिपार्टमेंट के कैंपस स्थित सीएससी सेंटर में अब तक लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया है. वहीं आर्ट एंड कल्चर विभाग के कैंपस स्थित सीएससी सेंटर में लगभग 25 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.

सभी कॉलेजों में खोला जाना था सेंटर

रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले कंसिस्टेंट और एफिलिएटिड कॉलेजों में भी सीएससी सेंटर खोला जाना था, लेकिन इक्का-दुक्का कॉलेजों में ही इसका सेंटर अभी तक खुल पाया है. सेंटर खोलने का उद्देश्य यह था कि इंटरनेट संबंधित किसी भी कार्य के लिए विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी कैंपस या कॉलेज कैंपस से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. लेकिन अधिकांश विद्यार्थी अभी भी इंटरनेट संबंधी कार्य कैंपस से बाहर जाकर ही करा रहे हैं. इसे भी पढ़ें – गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-war-of-words-between-two-former-mlas-on-the-issue-of-degree-college-tug-of-war-over-non-majora-land/">गढ़वा

: डिग्री कॉलेज के मुद्दे पर दो पूर्व विधायकों में वाकयुद्ध, गैर मजरूआ जमीन को लेकर रस्साकशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही