Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तो पाकिस्तानी मौलवियों ने रिजवान को भेजा था भारत, नुपुर शर्मा की हत्या करना चाहता था, श्रीगंगानगर पुलिस को 8 दिन की रिमांड मिली

NewDelhi : 16-17 जुलाई की रात भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश में गिरफ्तार युवक ने नुपुर शर्मा को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. बता दें कि वह श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था. भारत आकर नुपुर शर्मा की हत्या करने की साजिश रचनेवाले पाकिस्तानी युवक का नाम रिजवान अशरफ बताया गया है. उसने पूछताछ में बड़े खुलासे किये हैं. घुसपैठिए रिजवान ने बताया कि नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन जिले में बड़ी पंचायत बुलाई गयी थी. रिजवान के अनुसार वहां मौलवियों की तकरीरों से प्रभावित होकर उसने भारत में घुसपैठ कर नूपुर शर्मा की हत्या का प्लान बनाया. इसे भी पढ़ें : Maharashtra">https://lagatar.in/maharashtra-crisis-sc-seeks-affidavit-from-shinde-thackeray-faction-next-hearing-on-august-1-hints-at-sending-the-matter-to-a-larger-bench/">Maharashtra

Crisis : SC ने शिंदे-ठाकरे गुट से हलफनामा मांगा, अगली सुनवाई 1 अगस्त को, मामला बड़ी बेंच में भेजे जाने के संकेत

वह हाफ़िज सईद के  संगठन जमातुल दावा से जुड़ा रहा है

संयुक्त जांच एजेंसियों की पूछताछ में छन कर सामने आया है कि पाक नागरिक रिजवान ने मंडी बहाउद्दीन जिले में कक्षा 8 तक की पढ़ाई मदरसे में की है. वहां पर वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. पाकिस्तानी रिजवान शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. जानकारी सामने आयी है कि रिजवान को उर्दू, पंजाबी, हिन्दी भाषा का ज्ञान है. वह हाफ़िज़ सईद के  संगठन जमातुल दावा से जुड़ा रहा है. खबरों के अनुसार पहले वह लाहौर जाकर भारत आना चाहता था, मगर सख्ती के कारण इसने श्रीगंगानगर के रास्ते आना तय किया. कहा जाता है कि पाकिस्तान में भारत के बॉर्डर तक बस आसानी से मिल जाती है. इलाके में पाकिस्तान द्वारा कोई पेट्रोलिंग भी नहीं होती है. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-woman-mp-in-bahubali-avatar-carrying-gas-cylinder-oppositions-attack-on-inflation-smriti-irani-hits-back-at-rahul/">मॉनसून

सत्र : गैस सिलेंडर लेकर बाहुबली अवतार में महिला सांसद, महंगाई पर विपक्ष का हल्ला बोल, स्मृति ईरानी का राहुल पर पलटवार

रिजवान की प्लानिंग सीधे श्रीगंगानगर से अजमेर दरगाह पर आने की थी

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी रिजवान की प्लानिंग सीधे श्रीगंगानगर से अजमेर दरगाह पर आने की थी और फिर वहां रहकर नुपूर शर्मा के दिल्ली के घर का एड्रेस का पता लगाना था. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह भारत में किसी से संपर्क में हो सकता है या पाकिस्तान में किसी आतंकी संगठन के संपर्क में हो सकता है, जिसकी जांच जारी है.

पुलिस ने उसे स्थानीय अदालत में पेश किया

जान लें कि श्रीगंगानगर के एसपी आनंद शर्मा ने मंगलवार को बताया कि 16-17 जुलाई की रात को जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में पाकिस्तान से लगी सीमा पर एक युवक भारतीय सीमा में घुस आया था. भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या के इरादे से घुसे इस युवक ने अपना नाम रिजवान अशरफ (24) बताया. आरोपी के पास से दो चाकू (एक छोटा एक बड़ा), धार्मिक किताबें, कपड़े और खाने का सामान मिला. पुलिस ने उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 8 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही