Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोशल एक्टिविस्ट पंकज यादव अफ्रीका के मेडागास्कर में हुए सम्मानित

Ranchi : झारखंड के सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है. पंकज को मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में सम्मानित किया गया है. ओरफिलिनत होप नाम की अंतरराष्ट्रीय संस्था पंकज यादव को झारखंड में जनाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने, पब्लिक राइट के हक की लड़ाई लड़ने समेत जनहित में किये गए कार्यो के लिए सम्मान दिया है. मेडागास्कर सरकार के सहयोग से संचालित इस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने पंकज के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया था. संस्था के बच्चों के बीच पंकज यादव ने झारखंड में किये गए जनहित कार्यों का उल्लेख किया और भारत में जनता के लिए बनाये गए शिक्षा के अधिकार,भोजन के अधिकार ,सेवा के अधिकार,स्वास्थ्य के अधिकार समेत अन्य अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी. मेडागास्कर के बच्चों ने उत्सुकता से भारत के लोगों और बच्चों को दिए गए अधिकारों को सुना और अपने अनुभव शेयर किये. संस्था के आमंत्रण पर मेडागास्कर पहुंचे पंकज यादव ने भारत और मेडागास्कर के पुराने संबधों को भी जाना. उल्लेखनीय है कि पंकज यादव झारखंड में मुखर होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं. पंकज की शिकायत पर ईडी,सीबीआई,एसीबी जैसी जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं. साथ ही पंकज जनाधिकारों के प्रति लोगों को हमेशा जागरूक करते रहते हैं. इसे भी पढ़ें - टेंडर">https://lagatar.in/tender-commission-scam-ministers-ps-sanjeevs-wife-also-reaches-ed-office-interrogation-of-alamgir-continues/">टेंडर

कमीशन घोटाला : मंत्री के PS संजीव की पत्नी भी पहुंची ईडी ऑफिस, आलमगीर से पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही