Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, सदर अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी

Ranchi : देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है. बीते 24 घंटे में देशभर में 12 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है. झारखंड का स्वास्थ्य विभाग कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर अलर्ट पर है. रविवार की देर शाम स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जनों के साथ वर्चुअल मीटिंग हुई. इस दौरान कोरोना अनुकूल व्यवहार का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया. लेकिन लोगों में जागरूकता और प्रबंधन की उदासीनता की तस्वीर सदर अस्पताल में देखने को मिली. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/people-will-hit-road-to-wake-up-hemant-sarkar-raghuvar/">हेमंत

सरकार को जगाने के लिए सड़क पर उतरेगी जनता- रघुवर

रजिस्ट्रेशन काउंटर में दर्जनों लोग खड़े, सोशल डिस्टेंसिंग पालन नहीं

[caption id="attachment_604034" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ragis.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दर्जनों की संख्या में खड़े मरीज[/caption] सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर में दर्जनों की संख्या में मरीज खड़े हैं. लेकिन यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है.अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर  सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ती दिखी. अधिकांश लोग कोरोना से बेख़ौफ बगैर मास्क के लाइन में खड़े हैं. वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था.

कोरोना जांच कराने से कतरा रहे लोग

[caption id="attachment_604039" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/testing-counter.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सदर अस्पताल के नए बिल्डिंग के पास कोरोना जांच के लिए बनाया गया काउंटर[/caption] सदर अस्पताल के नए बिल्डिंग के पास कोरोना जांच के लिए काउंटर तो जरूर बनाया गया है. लेकिन लोग जांच कराने से कतरा रहे हैं. काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि औसतन 20 लोग जांच के लिए पहुंच रहे हैं. यहां रैट (रैपिड एंटीजन टेस्ट) और आरटी-पीसीआर से जांच किया जा रहा है.

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 63

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 63 है. बीते 24 घंटे में राज्यभर में 7 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. इनमें पूर्वी सिंहभूम में चार जबकि रांची में तीन संक्रमित मिले हैं.

इन जिले में इतने सक्रिय मरीज

चतरा:01, देवघर:07, पूर्वी सिंहभूम:14, कोडरमा:03, लातेहार:01, लोहरदगा:09, रांची:26 और पश्चिमी सिंहभूम में 02 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें -एकनाथ">https://lagatar.in/kapil-sibal-attacked-eknath-shinde-said-backstabbing-people-cannot-carry-forward-the-legacy-of-balasaheb/">एकनाथ

शिंदे पर हमलावर हुए कपिल सिब्बल, कहा-‘‘पीठ में छुरा घोंपने वाले’’ बाला साहेब की विरासत आगे नहीं बढ़ा सकते
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही