Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोशल मीडिया सरकार के काम को प्रचारित करने का सबसे उत्तम माध्यम : जयंत सिन्हा

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : शुक्रवार को थाना चौक स्थित होटल ट्रीट के सभागार में भाजपा ने प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया. आम चुनाव को देखते हुए भाजपा के देशव्यापी "शंखनाद अभियान" को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश आईटी सेल प्रभारी भानु जालान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी शामिल हुए. संतोष शर्मा ने बताया कि रामगढ़ जिले में सोशल मीडिया टीम का गठन मंडल स्तर पर किया गया है. साथ ही प्रत्येक बूथ को व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है. मुख्य अतिथि राहुल अवस्थी ने सामाजिक परिवेश में सोशल मीडिया की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को उठाने के अलावा भाजपा सरकार के द्वारा उठाए गए राष्ट्र निर्माण में उपयोगी कदमों को भी विस्तृत रूप से शेयर किया जाना चाहिए. कार्यक्रम में सांसद जयंत सिन्हा ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों से भी तीस सेकेंड का वीडियो सरकार की उपलब्धियों को इंगित करते हुए रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर करने की नसीहत दी. वहीं उन्होंने कहा कि सरकार के कामों को प्रचारित करने का सबसे आसान और उत्तम माध्यम सोशल मीडिया है. जयंत सिन्हा ने बताया कि देश को विश्वगुरु बनाने के लिए इसी तरह के कड़े संघर्ष हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं. उपस्थित आईटी सेल प्रभारी भानु जालान एवं प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने भी अपने विचार रखें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री प्रो. खिरोधर साहू, रंजन फौजी, जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी, आईटी सेल प्रभारी प्रवीण सोनू, राकेश पांडा, रवि मिश्रा,सूर्यवंश श्रीवास्तव, धीरज साहू, विजय पाठक, रुदल, अर्जुन कुमार, निरंजन कुमार, मिथलेश तिवारी, दिलीप प्रसाद, दीपक कुमार इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग

में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही