Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सामाजिक सेवा संघ ने गदड़ा कारगिल तालाब छठ घाट में व्रतियों के बीच चाय-खीर बांटा

Advertisement
Advertisement
jamshedpur : सामाजिक सेवा संघ ने छठ पर्व के मौके पर गुरुवार को गदड़ा स्थित कारगिल तालाब छठ घाट में सेवा शिविर लगाया. संस्था के सदस्यों ने छठ व्रतियों और आम श्रद्धालुओं के बीच चाय और खीर का वितरण किया. संस्था के अध्यक्ष राजेश सामंत ने बताया कि सामाजिक सेवा संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष छठ व्रतियों की सेवा की जाती है. इसके तहत तड़के तीन बजे से ही संस्था के वोलेंटियर्स घाट पर तत्पर हो जाते हैं. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-prisoner-undergoing-treatment-at-mgm-hospital-escapes-from-mango-bus-stand-lodges-complaint-against-four-jawans/">BREAKING

: एमजीएम अस्पताल में इलाजरत कैदी मानगो बस स्टैंड से फरार, चार जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज
इस दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं हो, इसका ख्याल रखा जाता है. उदीयमान सूर्य का अर्घ्य संपन्न होने के बाद पारण के लिए खीर का वितरण किया जाता है. भगवान भास्कर और छठ मईया सभी व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी करें. कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य बिश्वजीत भगत, बबलू प्रसाद, भूपति सरदार, विवेक गुप्ता, राजू प्रसाद, शशि लोहरा, किसनो हेम्ब्रम, प्रमोद सांडिल, अमन सामंत आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही