Search

 
 
 

समाजसेवी अमरदीप कौशल ने की प्रवासी मजदूरों के सकुशल वतन वापसी की मांग

 
ओमान में फंसे हैं झारखंड के 6 मजदूर, केंद्रीय राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन को भेजा ई-मेल, दूरभाष पर भी की वार्ता पिपरवार । ह्यूमन एंड हैरिटेज केयर फाउंडेशन के चेयरमैन सह समाजसेवी अमरदीप कौशल ने ओमान में फंसे झारखंड के 6 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वतन वापसी की मांग की है. श्री कौशल ने बताया कि शनिवार की शाम में उन्हें ओमान में फंसे झारखंड के मजदूरों की सूचना मिली. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने गवर्नमेंट अफेयर्स विदेशी मामलों के निदेशक आईएफएस अधिकारी चंद्रु अप्पर से दूरभाष पर वार्ता की. इस पर श्री चंद्रु अप्पर ने समाजसेवी श्री कौशल को आश्वस्त किया कि इस मिशन पर तेजी से कार्य हो रहा है. शीघ्र ही ओमान में फंसे मजदूरों की सकुशल वापसी कराई जायेगी. मामले को लेकर श्री कौशल ने विदेशी मामलों के केंद्रीय राज्य एवं संसदीय मंत्री वी. मुरलीधरन से ईमेल के माध्यम से मजदूरों की सकुशल वापसी की गुहार लगायी है. साथ ही इस संबंध में उनके ओएसडी से भी  दूरभाष पर बातचीत की है. श्री कौशल ने कहा है कि जब तक मजदूरों की सकुशल वापसी नहीं हो जाती है, तब तक उनका वहां पर रहने और खाने-पीने का इंतजाम किया जाए. जिससे कि मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने इस मामले में सोशल मीडिया (Twitter) के जरिये प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई है. श्री  कौशल ने कहा कि जनता के हर सुख-दुख में मैं उनके साथ हूं और जहां तक उनसे बन पड़ता है वे लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं. गौरतलब है कि गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के रहने वाले 6 मजदूर पिछले 22 दिसंबर 2022 को मोबाईल टावर इंस्टाल करने वाली कंपनी में काम करने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट गए थे. जहां पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है. नतिजन सभी मजदूर दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं. इनका पासपोर्ट भी कंपनी ने जब्त कर रखा है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-jjmps-sub-zonal-commander-manoj-parhiya-arrested-with-a-prize-of-5-lakhs/">गढ़वा

: 5 लाख का इनामी जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर मनोज परहिया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही