Search

 
 
 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत

 
NewDelhi : समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति को शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विविध क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की. मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उच्च सदन में उनकी मनोनयन नारी शक्ति का एक सशक्त प्रमाण है, जो राष्ट्र की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण भी है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 वर्ष 2006 में पद्मश्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित हुईं

उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान असीम और प्रेरणादायक रहा है. इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति की पत्नी मूर्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने कई किताबें लिखी हैं. मूर्ति 73 वर्ष की हैं और संसद के उच्च सदन के लिए उनका मनोनयन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ है. उन्हें वर्ष 2006 में पद्मश्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही