Search

 
 
 

सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ ने NCPSR से की शिकायत, नाबालिग बच्ची हत्या मामले में धनबाद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

 
Ranchi : धनबाद जिले के बरबाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित ट्रिनिटी गार्डन अपार्टमेंट ब्लॉक 2 के नीचे बीते 15 फरवरी को एक नाबालिग बच्ची (साध्वी ठाकुर उर्फ चारू) की हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में बच्ची के पिता चंदन ठाकुर ने एक महीने पहले ही बरबाअड्डा थाने में एफआईआर भी दर्ज करायी थी. लेकिन अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका. ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ कुमार ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPSR) को पत्र लिखकर शिकायत की है और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. बैजनाथ कुमार ने पत्र में लिखा है कि धनबाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने NCPSR से इस संबंध में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है. ताकि बच्ची के परिजनों को न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा घटित ना हो. (पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/budget-session-supply-officers-are-selling-ration-by-trucks-not-sacks-chandravanshi/">बजट

सत्र : सप्लाई ऑफिसर बोरा नहीं ट्रक के ट्रक राशन बेच रहे हैं – चंद्रवंशी)

कहीं से भी नहीं की गयी कोई सकारात्मक कार्रवाई 

साध्वी ठाकुर के पिता ने अपनी शिकायत में प्रांजल मिश्रा, अभिषेक झा.,कराटे शिक्षक विशाल और उसके साथी व अन्य पर बच्ची की मौत में संलिप्ता की आशंका जतायी थी. बच्ची के परिजन थाना प्रभारी, एसएसपी धनबाद और डीजीपी झारखंड से न्याय की गुहार लगा चुके हैं. परिजनों ने पीएमओ में भी शिकायत दर्ज करायी है. लेकिन अभी तक कहीं से भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गयी. ऐसे में बच्ची के हथियारे खुले आम घूम रहे हैं. इसलिए इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाये और परिजनों को न्याय मिल सके. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/hearing-in-the-high-court-on-the-bail-of-top-naxalite-leader-prashant-bose-who-was-rewarded-with-one-crore/">एक

करोड़ के इनामी रहे शीर्ष नक्सली नेता प्रशांत बोस की बेल पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही