Search

 
 
 

समाजसेवी जगदीश रवानी बने मायुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

 
Sindri : बलियापुर प्रखंड के कर्माटांड़ निवासी, समाजसेवी जगदीश रवानी को मार्क्सवादी युवा मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुने जाने से उनके समर्थकों सहित मासस के खेमे में उत्साह का माहौल है. मार्क्सवादी युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी द्वारा पत्रांक 173/ 2021 के तहत जगदीश रवानी को मार्क्सवादी युवा मोर्चा का केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि कॉमरेड जगदीश को पूरे झारखंड में संगठन विस्तार एवं पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है. इसमें संगठन के सभी कार्यकर्ता उनका भरपूर सहयोग करेंगे. मासस नेता बबलू महतो ने भी इस पद से नवाजे जाने पर पार्टी हित में कार्य करने का भरोसा जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. यह भी पढ़ें : जामताड़ा:">https://lagatar.in/jamtara-law-on-mob-lynching-congress-minority-front-happy/">जामताड़ा:

मॉब लिंचिंग पर कानून, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा खुश [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही