Hazaribagh : हजारीबाग शहर के प्रख्यात समाजसेवी रामनगर निवासी 62 वर्षीय सुनील कुमार सिन्हा का निधन सोमवार को दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई. सुनील सिन्हा की लोकप्रियता शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी काफी थी. वो सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे तथा आर्थिक मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते थे. वह अपने खर्च से कई वर्षों तक धर्म प्रेमियों को कांवर की यात्रा करवाने के लिए सुल्तानगंज और देवघर आने-जाने की सुविधा मुहैया करवाते थे. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-youth-congress-state-secretary-who-killed-7-people-was-sentenced-to-8-years/">चाईबासा
: 7 लोगों की जान लेने वाले युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव को 8 साल की सजा
ने दिया झारखंड के PMAY (U) का पैसा रिलीज करने का आदेश, राज्य ने मांगा था 508 करोड़ [wpse_comments_template]
: 7 लोगों की जान लेने वाले युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव को 8 साल की सजा
दूसरे की सेवा के लिए तत्पर रहते थे सुनील सिन्हा
एक सफल व्यवसायी के रूप में उनकी गणना होती है. राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी जड़ें काफी गहरी थीं. दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर लाया जा रहा है. मंगलवार को मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो पुत्र, पुत्रवधू, पौत्र-पौत्री समेत कई बंधु-बांधव हैं. लोग शोक संवदेना में कह रहे हैं कि उनके निधन से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे समाज की अपूरणीय क्षति हुई है. इसे भी पढ़ें: केंद्र">https://lagatar.in/center-orders-release-of-jharkhands-pmay-u-money-state-had-asked-for-508-crores/">केंद्रने दिया झारखंड के PMAY (U) का पैसा रिलीज करने का आदेश, राज्य ने मांगा था 508 करोड़ [wpse_comments_template]
Leave a Comment