Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समाज को वैश्य मोर्चा से काफी उम्मीदेंः महेश्वर साहु

Ranchi: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को कांके स्थित सुकुरहुट्टू मंं केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु की अध्यक्षता में हुई. जिसमें आगामी कार्यक्रम एवं रणनीति के मुद्दे रखे गये. 18 जनवरी को पतरातू डैम में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर सह मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में 300 प्रतिनिधियों समेत प्रदेश से 50 प्रमुख बुद्धिजीवि एवं वैश्य नेताओं को आमंत्रित किया जायेगा. जल्द ही तैयारी समिति गठित की जायेगा. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि किसी भी तरह की लड़ाई लड़ने से पहले सीखना और तैयारी करना जरूरी है. वैश्य मोर्चा राज्य की 40 फीसदी आबादी की अगुवाई करती है और समाज को वैश्य मोर्चा से काफी उम्मीदें हैं. हमें समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम करना होगा. इसलिए प्रशिक्षण जरूरी है. बैठक में प्रस्ताव पारित कर हजारीबाग में अनीता कुमारी को जला कर मार देने की घटना की कड़ी निंदा की गई. तय किया गया कि 31 दिसंबर को वैश्य मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग जाकर स्व. अनीता के परिजनों से मिलेगा. फिर आगे की रणनीति बनाई जायेगी.

दी गई श्रद्धांजलि

बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं अनीता कुमारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. संचालन इंदुभूषण गुप्ता ने किया. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, सुरेश साहु, अश्विनी कुमार साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता सहदेव चौधरी, उप-प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता, उपेन्द्र प्रसाद, केंद्रीय महासचिव दिलीप कुमार व कपिल प्रसाद साहु मौजूद थे. इसके अलावा शिव प्रसाद साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, केंद्रीय सचिव गुड्डू साहा, राजेन्द्र साहु, संगठन सचिव चतुर साहु, केंद्रीय सदस्य डॉ अरविंद कुमार, नरेश साहु, हृदय प्रसाद साहु, जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु, बसंत प्रसाद साहु, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणू देवी, कार्यकारी अध्यक्ष दीपारानी कुंज, महासचिव पूनम जायसवाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु, सचिव आदित्य पोद्दार, राजन चौधरी व विनोद कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही