Search

 
 
 

सिमडेगा: महिलाओं के प्रति संवेदनशील हो समाज : एलिना होरो

 
Simdega: आदिवासी वुमेन्स नेटवर्क विमेंस एंड जेंडर रिसोर्स सेंटर रांची के तत्वावधान में सामटोली स्थित समाज विकास केन्द्र में महिलाओं के वर्तमान परिस्थिति पर दो दिवसीय परिचर्चा का समापन शुक्रवार को हुआ. जिसमें कोलेबिरा, जलडेगा, बांसजोर, ठेठईटांगर, बोलबा, केरसाई, पाकरडांड़, कुरडेग और सिमडेगा प्रखंड के सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में महिलाओं के वर्तमान परिस्थिति पर प्रकाश डालते हुए संगठन के स्टेट कोर्डिनेटर एलिना होरो ने कहा कि वर्तमान में महिला हिंसा विकराल रूप धारण कर लिया है. आए दिन महिला हिंसा संबंधी कई घटनाएं हुईं जो रुह कांपने जैसी स्थिति थी. आए दिन सिमडेगा में भी दुष्कर्म जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. अब समाज को भी महिलाओं के प्रति संवेदनशील होना होगा. जिससे महिलाओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं को खत्म किया जा सके. कार्यक्रम को ठेठईटांगर पश्चिमी जिप सदस्य अजय एक्का ने भी संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सभी लोगों को सम्मान के साथ जीने अधिकार है. अतः समाज के सभी गतिविधियों में महिलाओं को भी बराबरी का स्थान देना अनिवार्य है. कार्यक्रम में संगठन का जिला स्तरीय कार्यदल का भी गठन किया गया. जिसमें सभी प्रखंडों से तीन तीन प्रतिनिधियों को सामिल किया गया. जिनकी मुख्य भूमिका महिला हिंसा संबंधी समस्याओं के प्रति प्रखंड स्तर में जागरुकता कार्यक्रम करना, महिला हिंसा संबंधी गतिविधियों को चिन्हित करना एवं दास्तावेजीकरण करते हुए समाधान की दिशा में पहल करनी होगी. कार्यक्रम में रेजिना टोप्पो, असिषन बिलुंग, रेश्मा कुल्लू, सुबरांगी कुल्लू, ओलिविया कंडुलना सहित कई महिला प्रतिनिधि मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-jewelry-shop-robbery-case-ssp-suspends-seven-policemen-including-two-sub-inspectors/">रांची

ज्वेलरी शॉप लूटकांड : SSP ने दो सब इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही