Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सूर्यग्रहण में सूतक ग्रहण स्पर्श समय से 12 घंटा पहले सुबह के 4.48 से शुरू हो चुका है. जिसको लेकर धनबाद के मंदिरों के पट बंद हो गए हैं. धनबाद में सूर्य ग्रहण का समय शाम 4.48 से शाम 5.10 बजे तक है. शक्ति मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर, बालाजी मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, त्रिमूर्ति मंदिर, काली मंदिर, भुईफोड़ मंदिर, काली मंदिर तथा धनबाद के सभी पूजा स्थलों के पट बंद कर दिए गए हैं. ग्रहण समाप्ति (मोक्ष) शाम 5.10 बजे होगा. सूतक काल से मोक्ष पर्यंत मूर्ति स्पर्श एवं पूजा अर्चना निषेध है, जबकि मंत्र-यंत्र सिद्धि हेतु साधकों के लिए उपयुक्त काल है. [wpse_comments_template]
धनबाद में शाम 4.48 से 5.10 तक सूर्यग्रहण, मंदिर के पट बंद
Last Updated: Oct 25, 2022 12:00 AM (IST)