Search

 
 
 

लातेहार में 1000 एकड़ भूमि पर सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई से हो रही खेती, बहुफसली खेती का लाभ ले रहे किसान

 
Ranchi: राज्य में बहुफसली खेती को बढ़ावा देने के लिए हेमंत सरकार ने सौर लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं को आधार बनाने की दिशा में काम शुरू किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस परियोजना के तहत लातेहार जिला प्रशासन ने पूरे वर्ष किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सौर लिफ्ट सिंचाई सुविधा के तहत 1,000 एकड़ भूमि को आच्छादित किया है. इससे जिले के लगभग 400 किसान परिवार लाभान्वित हो रहे हैं. मुख्यमंत्री का मानना है कि राज्य की बड़ी आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है. कृषि भूमि के एक बड़े हिस्से में सिर्फ मॉनसून के दौरान ही खेती-बारी होती है. ऐसे में स्थायी सिंचाई के साधन सुनिश्चित करने के लिए सौर लिफ्ट सिंचाई पंप स्थापित किये जा रहे हैं.

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कर रही काम:मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर काम कर रही है. हमने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. हमारे किसान हमारी ताकत हैं. किसानों और गांवों की समृद्धि के बिना राज्य विकसित नहीं हो सकता. किसानों की आय बढ़ाने के लिए कार्य हो रहा है. इसे भी पढ़ें-कांड्रा">https://lagatar.in/kandras-missing-businessmans-son-manish-agarwal-not-traced-so-far-mothers-condition-critical/">कांड्रा

के लापता व्यवसायी पुत्र मनीष अग्रवाल का अब तक सुराग नहीं, मां की हालत चिंताजनक

अधिक से अधिक भूमि को सिंचित करना लक्ष्य

परियोजना के तहत अधिक से अधिक भूमि को सौर आधारित सिंचाई प्रणाली से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया है. इसके लिए प्रत्येक पंप इकाई 5 एचपी की है. एक पंप हाउस में स्थापित 5 केवी सौर पैनल 10-12 एकड़ भूमि के कवरेज के साथ एक सिंचाई चैनल 300 मीटर कवर करता है. लातेहार की बात करें, तो जिले में कुल 100 ऐसी इकाइयां स्थापित की गई हैं, जो 1000 एकड़ भूमि को कवर कर रही हैं. इसके अतिरिक्त पंप हाउस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पंप इकाई को प्राकृतिक खतरों और चोरी होने की संभावना को देखते हुए बीमित किया गया है.

बहुफसली खेती की ओर अग्रसर करना है उद्देश्य

लातेहार के डीसी अबू इमरान का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को बढ़ावा देने और उनकी आय बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. लातेहार पिछड़े जिलों में से एक है. आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है, जबकि आधुनिक सिंचाई सुविधाओं की अनुपलब्धता के कारण किसान साल में केवल एक फसल की खेती कर पाते थे. जिले में बहुफसली खेती को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं, इसे सुनिश्चित करने के लिए जिले में 1000 एकड़ से अधिक भूमि में लिफ्ट सिंचाई के लिए लगभग 100 सौर पंप इकाइयां स्थापित की गईं हैं. आने वाले समय में ऐसी और इकाइयां स्थापित की जाएगी. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-karuva-basti-residents-to-stop-cleaning-work-in-townships-hospitals-and-departments-from-tomorrow-against-power-cuts/">किरीबुरु:

बिजली काटे जाने के खिलाफ कल से टाउनशिप, अस्पताल और विभागों में सफाई कार्य ठप करेंगे करुवा बस्तीवासी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही