Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिगसिगी विद्यालय के जलमिनार का सोलर प्लेट चोरी

Advertisement
Advertisement
Vishrampur (Palamu) : रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिगसिगी ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के जलमिनार का सोलर प्लेट चोरी हो गया है. इसकी जानकारी शिक्षिका सुनीता दुबे ने देते हुए बताया कि छठ पूजा को लेकर स्कूल बंद था. आज स्कूल खुला तो जलमिनार का सोलर प्लेट गायब था. श्रीमती दुबे ने इसकी सूचना प्रधानध्यापक मूंगा लाल पासवान को दूरभाष पर दे दी है. विदित हो कि इससे पहले भी होली की छुट्टी में स्कूल का एक सोलर प्लेट चोरी हो गया था. हालांकि प्रधानध्यापक के नहीं रहने के कारण चोरी का मामला थाने तक नहीं पहुंच पाया है. वैसे भाजयुमो प्रखंड़ अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी ने इसकी जानकारी रेहला थाने को दे दी है. मौके पर शिक्षक रामनिवास तिवारी, संजार अहमद खान, चंद्रदेव कुमार, प्रवीण गुप्ता, संजय मेहता सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – मंगलवार">https://lagatar.in/bjp-state-working-committee-meeting-will-be-held-on-tuesday-these-proposals-will-be-discussed/">मंगलवार

को होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा
[wpse_comments template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही