Search

 
 
 

घाटशिला कॉलेज में 48 लाख की लागत से लगा सोलर पावर प्लांट

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज में झारखंड रेनवल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेरेडा) के सहयोग से 50 केवी का ग्रिड कनेक्ट रूफटॉप सोलर पावर प्लांट 48 लाख 5 हजार के लागत से चालू हो गया. इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने स्वीच दबाकर किया. बटन दबाते ही कॉलेज परिसर के सभी भवनों में बिजली नहीं रहने पर बल्ब लगा, पंखा एवं एसी चलना प्रारंभ हो गया. प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि घाटशिला महाविद्यालय कोल्हान विश्वविद्यालय का सबसे अधिक विद्यार्थी वाला बड़ा कॉलेज है. ग्रामीण क्षेत्र के इस कॉलेज में जेरेडा के सहयोग से 50 केवी का सोलर पावर प्लांट लगाए जाने से छात्रों को तथा महाविद्यालय कर्मियों को काफी सुविधा हुई है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/major-accident-in-bihars-siwan-2-women-and-3-children-killed-after-being-hit-by-train/">बिहार

के सिवान में बड़ा हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से 2 महिला और 3 बच्चों की मौत
इस सहयोग के लिए प्राचार्य डॉ चौधरी ने जेरेडा के निदेशक के के वर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय कुमार सिंहा तथा श्री नारायणी पावर एजेंसी के प्रोपराइटर अभिनव मित्तल एवं प्रदीप कुमार के प्रति आभार जताया. इस मौके पर डॉ पीके गुप्ता, डॉ एसके सिंह, प्रोफेसर इंदल पासवान, डॉ एसपी सिंह, प्रो. सोमा सिंह, समीर कुमार राय सहित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही