Ranchi News : देशभर में रेलवे के 12,495 भवनों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं. इसके जरिए रेल मंत्रालय ने 351 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित कर ली है. रेलवे ने कुल 424 मेगावाट क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.
79 प्रतिशत भवनों पर लगे सोलर
रेल मंत्रालय ने देशभर में सोलर सिस्टम लगाने के लिए 15,868 उपयुक्त रेल भवनों की पहचान की थी. इनमें से 12,495 भवनों पर सिस्टम लगाए जा चुके हैं. यह कुल चिन्हित भवनों का करीब 79 प्रतिशत है.
राष्ट्रीय स्तर पर 77 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के 39,135 चिन्हित भवनों में से 25,984 भवनों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा चुका है. यह कुल भवनों का 66 प्रतिशत है.
इस उपलब्धि के लिए रेल मंत्रालय को ‘पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026’ में यह पुरस्कार प्रदान किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.