Search

 
 
 

छह माह से सोलर जल मीनार खराब एवं बहरागोड़ा की एक अन्य खबर

 
Bahragora (Himahshu Shekhar) : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत अंतर्गत भालुकखुलिया गांव स्थित शीतल हेम्ब्रम के घर के समीप लगा सोलर जलमीनार पिछले छह महीनों से खराब है. इस वजह से गांव में पेयजल व्यवस्था बदहाल है. यहां पेयजल समस्या के चलते लोगों को पेयजल के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. भालुकखुलिया के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह महीनों से सोलर जलमीनार बंद होने के कारण गांव में पेयजल संकट गहरा गया है. इससे ग्रामीणों में रोष है. फिलहाल ग्रामीण गांव से करीब 600 मीटर दूर एक निजी व्यक्ति के समरसेबल पंप से पानी ले आकर प्यास बुझाते रहे हैं. गांव से एक किलोमीटर दूर छोटा तालाब में नहाने को विवश हैं. इसकी जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही जलमीनार को दुरुस्त कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : राजद">https://lagatar.in/rjd-mlc-posted-contest-lok-sabha-elections-from-lalus-darling-rohini-saran/">राजद

एमएलसी ने किया पोस्ट, लालू की लाडली रोहिणी सारण से लड़ें लोकसभा चुनाव

राजलाबांध में बाहाबोंगा 11 अप्रैल को

बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध बाहाबोंगा (सरहुल पूजा) कमेटी की एक बैठक रविवार को हुई. इसकी अध्यकता देहुरी खोका मुंडा ने की. बैठक में राजलाबांध गांव के अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस बार 11 अप्रैल को बाहाबोंगा धूमधाम एवं ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा. साथ ही पारंपरिक संस्कृति की झलक आकर्षण का केंद्र होगी. इस अवसर पर खितिज मुंडा, बुधू मुंडा, मनोरंजन मुंडा, खोकन मुंडा, गुड़िया मुंडा, पुतूल मुंडा,प द्यमनी मुंडा, पुष्पा मुंडा समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/in-adityapur-congress-leaders-brainstormed-regarding-lok-sabha-elections-not-ready-to-leave-singhbhum-seat/">आदित्यपुर

में कांग्रेसी नेताओं ने लोस चुनाव को लेकर किया मंथन, सिंहभूम सीट छोड़ने को तैयार नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही