Ranchi : चतरा में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवान आकाश सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया. आकाश सिंह रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती थे. उनको ग्रीन कॉरिडोर बना कर एयरपोर्ट ले जाया गया और वहां से दिल्ली एम्स ले जाया गया. गौरतलब है कि चतरा में सात फरवरी को नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में दो जवान सिकंदर सिंह और सुक्न राम शहीद हो गये थे. जबकि भभुआ निवासी आकाश सिंह को गोली लगी थी. उन्हें चतरा से एयर लिफ्ट कर रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. [wpse_comments_template]
चतरा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवान को दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती
Last Updated: Feb 10, 2024 12:00 AM (IST)