Search

 
 
 

सारंडा में नक्सल अभियान के दौरान बुखार से पीड़ित जवान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के बीच एक दुखद घटना सामने आयी है. अभियान में शामिल असम निवासी जवान के आनंद सिंह की बुखार से मौत होने की खबर है. .वे घने जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बीमार पड़ गये थे.
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के बीच एक दुखद घटना सामने आयी है. अभियान में शामिल असम निवासी जवान के आनंद सिंह की बुखार से मौत होने की खबर है. .वे घने जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बीमार पड़ गये थे.


मिली जानकारी के अनुसार सारंडा के दुर्गम और मच्छर प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी था. इसी दौरान जवान के आनंद सिंह को तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत हुई. प्राथमिक जांच में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई.


स्थिति गंभीर होने पर अधिकारियों ने उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा. रांची के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज शुरू किया गया, लेकिन संक्रमण अधिक फैल जाने के कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया  था. शनिवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.


डॉक्टरों के मुताबिक जवान को मलेरिया का गंभीर स्ट्रेन हुआ था, जिससे उनकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई. घटना के बाद सुरक्षा बलों में शोक का माहौल है.


सारंडा क्षेत्र में चल रहे अभियान के दौरान जवानों को न केवल नक्सलियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि दुर्गम इलाके, मौसम और बीमारियां भी उनके समक्ष बड़ी चुनौती बन रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही