Search

 
 
 

इस पेड़ की सुरक्षा में तैनात रहते हैं जवान, रख रखाव पर खर्च होता है लाखों रुपये

 
Lagatar Desk: आप ने लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को देखा होगा. कई सेलिब्रिटीज व राजनेताओं को भी आपने वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी किसी पेड़ के साथ ऐसा होते हुए देखा ?  मध्य प्रदेश के रायसिन जिले में एक ऐसा पेड़ है जिसकी सुरक्षा में हर समय एक जवान तैनात रहता है. जिले में मिलने वाला बोधी वृक्ष किसी वीवीआईपी से कम नहीं है. इस पेड़ को 21 सितंबर 2012 को श्रीलंका के तात्कालीन राष्ट्रपति ने इस जगह पर लगाया था. राजपक्षे की ओर से लगाए गए इस पेड़ से बौद्ध धर्म की आस्था भी जुड़ी हुई है. यही वजह है कि इस पेड़ को शुभ, पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में इस पेड़ की देखभाल के लिए भी विशेष टीम तैयार की गई है. इस पेड़ की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, इसकी एक पत्ति के गिरते ही तुरंत सुरक्षा में तैनात टीम वहां पहुंच जाती है और इसके कारणों का पता लगाया जाता है. इसके साथ ही तुरंत एक मेडिकल टेस्ट भी होता है कि, कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं है.

इन कारणों से वीवीआईपी है पेड़

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-49.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
  • 24 घंटे पेड़ की सुरक्षा में पुलिस जवान तैनात रहते हैं.
  • पुलिस के अलावा सांची नगरपालिका, रेवेन्यू और हॉर्टिकल्चर विभाग रखते हैं नजर.
  • 15 दिन में इस पेड़ का मेडिकल टेस्ट होता है.
  • इलाज के तौर पर तुरंत पेड़ को खाद और पानी दिया जाता है.
  • पेड़ की सुरक्षा पर हर वर्ष 12 से 14 लाख रुपए खर्च किए जाते हैं.
इसे भी पढ़ें: अब">https://lagatar.in/liver-transplant-will-now-be-done-in-raj-hospital-treatment-of-many-serious-diseases-including/">अब

राज अस्पताल में होगा लिवर ट्रांसप्लांट समेत कई गंभीर बीमारियों का इलाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही