Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सैमफोर्ड अस्पताल में सैनिक के पिता का फ्री हुआ इलाज, प्रबंधन बोला- जो देश सेवा कर रहा, उसको दिया सम्मान

Ranchi : रांची के प्रतिष्ठित सैमफोर्ड अस्पताल ने फ्री इलाज कर एक मरीज की जान बचायी है. दरअसल बोकारो निवासी सहदेव यादव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 12 फरवरी को सैमफोर्ड अस्पताल लाया गया. उनकी हालत गंभीर थी और वे बार-बार बेहोश भी हो रहे थे. डॉक्टरों ने परिजनों को पेसमेकर लगाने की बात कही. इलाज का खर्च 2 लाख रुपये बताया. परिवार भी इसपर सोच में पड़ गये. चूंकि सहदेव यादव का बेटा जम्मू-कश्मीर में तैनात है. जब पिता की हालत के बारे में फोन गया. इलाज का खर्च 2 लाख जानकर अस्पताल प्रबंधन से कुछ छूट देने को कहा. जिसपर सैमफोर्ड अस्पताल प्रबंधन ने मरीज का फ्री में इलाज करने का निर्णय लिया. फिर सहदेव यादव को पेसमेकर लगाया गया और अब वे स्वस्थ हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-section-144-imposed-after-clash-internet-service-stopped-dc-sp-doing-camp/">पलामू

: झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप

सेना को दिया सम्मान : डॉ. दीपक गुप्ता

सैमफोर्ड अस्पताल के डॉ. दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि मरीज के बेटे का फोन आया. तो सेना को सम्मान देते हुए उनका इलाज पूरी तरह से बिना पैसे लिए ही किया गया. डॉक्टर ने कहा कि जो देश सेवा में लगे हुए हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, उनको हम जैसे लोगों से जो भी मदद बन सकती है, वह करते रहना चाहिए. डॉक्टर दीपक ने बताया कि सहदेव यादव को कोरोनरी एंजियो और स्थायी पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया गया है, वह ठीक हैं और डिस्चार्ज करके उनको घर भी भेज दिया गया है.

देश सेवा करने वालों को करते हैं मदद : डॉ. धनंजय कुमार

सैमफोर्ड अस्पताल के सीईओ डॉ. धनंजय कुमार ओझा ने बताया कि सहदेव यादव का बेटा सेना में है और वह गरीब है. यह जानने के बाद मैनेजमेंट की ओर से उनको सम्मान दिया गया है. जो लोग देश सेवा के लिए काम कर रहे हैं, उनको अगर किसी भी तरह की जरूरत होगी, तो सैमफोर्ड अस्पताल प्रबंधन डॉक्टरों की टीम के साथ हमेशा उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-business-of-sealing-liquor-by-mixing-water-in-it-video-viral/">हजारीबाग

में शराब में पानी मिलाकर सीलबंद करने का चल रहा गोरखधंधा, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही