Search

 
 
 

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल फिर बढ़ा, मिला तीन साल का अवधि विस्तार

 
New Delhi : देश के जाने माने अधिवक्ता तुषार मेहता का भारत के सॉलिसिटर जनरल (एसजी) के रूप में कार्यकाल फिर बढ़ा दिया गया है. खबर है कि कल शुक्रवार को मेहता को तीन साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया है. बता दें कि मेहता को 10 अक्टूबर, 2018 को सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था. अब तक उन्हें दो बार विस्तार मिल चुका है.                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 छह एएसजी को भी मिला सेवा विस्तार

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार छह अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) को भी सुप्रीम कोर्ट के लिए तीन साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्ति मिली है. इनमें विक्रमजीत बनर्जी, के एम नटराज, बलबीर सिंह, एस वी राजू, एन वेंकटरमन और ऐश्वर्या भाटी शामिल हैं.

एएसजी जयंत के सूद को नहीं मिला सेवा विस्तार

हालांकि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल माधवी जी दीवान और संजय जैन का कार्यकाल कल समाप्त हो गया. उनके नाम पुनर्नियुक्त किये जाने वाली सूची में शामिल नहीं हैं. इसके अलावा अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल जयंत के सूद जिनका कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हुआ, वे भी इस लिस्ट में नहीं हैं. खबर है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए सत्यपाल जैन, गुजरात हाईकोर्ट के लिए देवांग गिरीश व्यास तथा पटना हाईकोर्ट के लिए कृष्ण नंदन सिंह को भी तीन साल के लिए विस्तार दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही