Search

 
 
 

जनता की समस्याओं का यथाशीघ्र करें निपटारा : उपायुक्त

 
जनता दरबार में आए दो दर्जन से अधिक मामले, उपायुक्त ने बारी-बारी से सुनी फरियादियों की समस्या मनरेगा, म्यूटेशन, भूमि अधिग्रहण आदि मामले आए Hazaribagh: उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया. साप्ताहिक जनता दरबार में दो दर्जन से अधिक मामलों के आवेदन आए. जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. बारी-बारी से नागरिकों के फरियाद को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्यवाही करने का निर्देश दिया. उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में आम गैर मजरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने, एलपीसी निर्गत करने, पारिवारिक विवाद, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, पीएम आवास योजना में अनिमियतता, खतियानी जमीन हड़पने, भू-रैयतों को मुआवजा भुगतान करने के अलावा रोजगार, मनरेगा, भूमि, म्यूटेशन, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-president-of-mukhiya-sangh-meets-new-sp/">हजारीबाग

: नए एसपी से मिले मुखिया संघ के अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही