Search

 
 
 

बीएसएल और रेलवे आपसी समन्वय से समस्या का करें समाधान : जगरनाथ महतो

 
Bokaro: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बोकारो परिसदन सभागार में बैठक की. मंत्री ने बीएसएल प्रबंधन रेलवे व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में चास अंचल के धनगेड़ी मौजा अंतर्गत प्रस्तावित तेलघड़िया टू बोकारो नार्थ केबिन रेलवे लाइन दोहरीकरण परियोजना के तहत उत्पन्न समस्या की समीक्षा की. मंत्री ने बैठक में डीसी कुलदीप चौधरी, बीएसएल प्रबंधन व रेलवे के पदाधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली. मंत्री ने रेलवे व बीएसएल प्रबंधन को आपसी समन्वय स्थापित कर समस्या का निदान करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये. मंत्री ने कहा कि सभी दसों विस्थापितों को प्रति लाभुक 10 डिसमिल जमीन पर बुनियादी सुविधाओं के साथ विस्थापित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मीटिंग में स्थल चयन टांड बालीडीह मे किए जाने पर सहमति बनी है. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-insists-on-talks-on-russia-ukraine-war-in-the-presence-of-putin-at-the-economic-forum/">पीएम

मोदी ने  इकोनॉमिक फोरम में पुतिन की मौजूदगी में रूस-यूक्रेन जंग को लेकर बातचीत पर जोर दिया
बता दें कि जिले में रेलवे से संबंधित कई परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है. कार्य को गति देने व परियोजना को ससमय पूरा करने को लेकर व्याप्त समस्याओं को दूर करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. बैठक में अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीपीएलआर  मेनका, डीसीएलआर जेम्स सुरीन और सीओ चास दिलीप कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/dsp-of-jharkhand-police-will-soon-get-promotion-in-ips-rank-home-department-sent-file-to-upsc-name-will-be-decided-after-scrutiny/">झारखंड

पुलिस के DSP को जल्द मिलेगी IPS रैंक में प्रोन्नति, गृह विभाग ने UPSC को भेजी फाइल, स्क्रूटनी के बाद नाम होगा तय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही