Search

 
 
 

धनबाद CSR कमेटी की बैठक में कुछ कंपनियों ने दी अधूरी जानकारी, तो कुछ आए ही नहीं

 
Dhanbad: समाहरणालय में 29 जुलाई को डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला कारपोरेट सोशल रिसपोंसिबिलिटी [सीएसआर] कमेटी की बैठक हुई. इसमें जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा विगत 5 वर्ष में सीएसआर के तहत किए गए खर्च व वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सीएसआर के तहत विकास योजना का एनुअल एक्शन प्लान की समीक्षा की गई.

जनप्रतिनिधियों ने असन्तोष व्यक्त किया

बैठक में औद्योगिक प्रतिष्ठानों से  वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18, 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में कंपनी के लाभ के अनुरूप सीएसआर के तहत कितनी राशि किस सामाजिक उत्तरदायित्व में खर्च की गई, इसका विस्तृत ब्यौरा मांगा गया, लेकिन बीसीसीएल, टाटा, सेल, गेल एवं डीवीसी के प्रतिनिधि पूरा ब्यौरा उपलब्ध नहीं करा सके. जिस पर जनप्रतिनिधियों ने असन्तोष व्यक्त किया. बैठक में अनुपस्थित रहने पर  गेल, सेल चासनाला, डीवीसी मैथन, डीवीसी पंचेत से स्पष्टीकरण मांगा गया. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, सांसद प्रतिनिधि नितीन भट्ट, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत सहित अन्य पदाधिकारी व औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

बीसीसीएल व ईसीएल ने दी अधूरी जानकारी

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा विगत 5 वर्षों में सीएसआर के तहत खर्च की गई राशि और योजना के संबंध में प्रस्तुत ब्यौरा पर जनप्रतिनिधियों एवं उपायुक्त ने घोर असंतोष प्रकट किया. ईसीएल मुगमा द्वारा भी प्रस्तुत ब्यौरा असंतोषजनक रहा. इसी प्रकार ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुगमा ने भी सीएसआर के तहत डीएवी स्कूल में क्लास रूम, बिल्डिंग तथा अन्य मद में राशि खर्च करने का ब्यौरा प्रस्तुत किया. इस पर जनप्रतिनिधियों एवं उपायुक्त ने असंतोष प्रकट किया. उपायुक्त ने दोनों प्रतिष्ठान के विरुद्ध कोल इंडिया लिमिटेड को पत्र लिखने का निर्देश दिया. जनप्रतिनिधियों ने ईसीएल मुगमा द्वारा किस परिस्थिति में डीएवी स्कूल में राशि खर्च की गई है, इस पूरे मामले की जांच की मांग की.

टाटा स्टील ने नहीं दी पूरी जानकारी

टाटा स्टील ने विगत 5 वर्षों का विवरण तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 का एनुअल एक्शन प्लान भी प्रस्तुत किया. वहीं एसीसी ने जो ब्यौरा दिया व सही नहीं होने के कारण, सही ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में गेल, सेल चासनाला, डीवीसी मैथन, डीवीसी पंचेत एवं एमपीएल को सीएसआर के तहत विगत 5 वर्षों का विवरण तथा 2022-23 का एनुअल एक्शन प्लान एक सप्ताह के अंदर जिला योजना पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-celebrations-in-nirsa-with-the-swearing-in-of-president-draupadi-murmu/">

द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण के साथ निरसा में जश्न का माहौल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही