Search

 
 
 

लोकतंत्र को कमजोर करने में कुछ ताकतें लगी हैं, उन्हें हमें जवाब देना है : मंत्री

 
  • झामुमो ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित
Ranchi :   बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रांची के डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भारत का संविधान पूरी दुनिया में अनूठा है. इस संविधान में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित अन्य धर्म के लोगों को एक समान अधिकार दिया गया है. ठाकुर ने कहा कि हम सभी को इस संविधान को अक्षुण रखने का संकल्प लेना चाहिए. हमें समतामूलक समाज की ओर आगे बढ़ना है. कहा कि हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने में कुछ ताकतें दिन रात लगी हुई हैं, उन्हें हमें जवाब देना है.

सभी के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प - मुस्ताक

झामुमो के जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही इस संविधान को बचाने के लिए संविधान विरोधी ताकतों को जवाब देने और सभी के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया. मौके पर समनूर मंसूरी, अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, डा. हेमलाल कु मेहता, अफरोज अंसारी, संजय राय, फरीद खान, परवेज आलम, सोनू मुंडा, संगठन सचिव रमजान रजा, पुष्पा बरदेवा, सुषमा बरदेवा, प्रदीप मिर्धा, असद टिंकू, राकेश वर्मा, अतिकुर रहमान, फिरोज, मो नौसाद आलम, परवेज अख़्तर, अमन खान, राजेश, सोनू, प्रिंस सहित अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही