Search

 
 
 

नीतीश की पार्टी के कुछ पदाधिकारी मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैंः पप्पू यादव

 
Patna: सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को निशाने पर लिया. सासंद ने कहा कि नीतीश कुमार के पार्टी के कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं. कहा कि साजिश का एक टेप भी उनके पास है. इसका जल्द ही खुलासा वह लोकसभा मे करेंगे. पप्पू यादव ने फिर से दोहराया कि पटना आने पर फिर से उन्हें धमकी दी गई है. कुछ लोगों द्वारा उनके घर की रेकी की गई है. उन्होंने कहा कि मुझे जिंदगी से बेदखल करने की जो कोशिश की जा रही है. मैं तो लगातार सड़क पर रहता हूं. लेकिन मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है.

झारखंड में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही है

दरअसल कुछ दिनों पहले मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या के बाद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा कथित रूप से हत्या करने की धमकी दी गई. बाद में पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी भी की. वहीं सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन 50 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है. कहा कि जो लोग भी बाहर से आकर झारखंड में इधर-उधर कर रहे थे उनकी मनसा खत्म हो गई. हमलोग एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं. झारखंड की जनता को हम बधाई देते हैं जिन्होंने हेमंत सोरेन पर दूसरी बार विश्वास किया है. पप्पू यादव ने दावा किया कि 20 लाख ईवीएम  चोरी हो गए. चोरी हुए ईवीएम कहां है चुनाव आयोग को बताना चाहिए. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-and-babulal-expressed-grief-over-hazaribagh-road-accident/">CM

हेमंत सोरेन और बाबूलाल ने हजारीबाग सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही