Search

 
 
 

नकारात्मकता से भरे कुछ लोग देश में अच्‍छा होता नहीं देखना चाहते- पीएम मोदी

 
Jaipur :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान दौरे पर पहुंचे. पीएम मोदी ने नाथद्वारा में 5,500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान किसी का नाम लिये बिना कहा कि हमारे देश में कुछ लोग विकृत विचारधारा के शिकार हो चुके हैं. वे इतनी नकारात्मकता से भरे हैं क‍ि वह देश में कुछ भी अच्‍छा होता हुआ देखना नहीं चाहते हैं. उन्‍हें सिर्फ विवाद खड़ा करना ही अच्‍छा लगता है.

हर चीज वोट के तराजू में तौलने वाले कभी देश के भविष्‍य को ध्‍यान में रखकर योजना नहीं बना पाते 

मोदी ने आगे कहा कि आपने कुछ लोगों को उपदेश देते सुना होगा कि आटा पहले या डाटा पहले, सड़क पहले या सैटेलाइट पहले... . लेक‍िन इतिहास गवाह है क‍ि स्‍थाई विकास के लिए, तेज विकास के लिए मूल व्‍यवस्‍थाओं के साथ ही आधुनिक अवसंरचना बनाना भी जरूरी होता है. कहा क‍ि जो लोग कदम-कदम पर हर चीज वोट के तराजू से तोलते हैं, वे कभी देश के भविष्‍य को ध्‍यान में रखकर योजना नहीं बना पाते. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-on-the-instructions-of-tejashwi-yadav-rjd-leaders-will-hold-a-meeting-on-may-12-ministers-and-leaders-will-be-present/">रांची:

तेजस्वी यादव के निर्देश पर RJD नेता 12 मई को करेंगे बैठक, मंत्री व नेता रहेंगे मौजूद

भारत के शौर्य, धरोहर और संस्कृति का वाहक है राजस्थान 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे देश में इसी सोच की वजह से अवसंरचना के निर्माण को प्राथमिकता नहीं दी गयी. इसका बहुत नुकसान देश ने उठाया है. अगर पहले ही पर्याप्‍त संख्‍या में मेड‍िकल कॉलेज बन गये होते तो देश में डॉक्‍टरों की इतनी कमी नहीं होती. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार राज्य के विकास से, देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है. उन्‍होंने कहा कि राजस्थान, देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है. राजस्थान भारत के शौर्य, भारत की धरोहर, भारत की संस्कृति का वाहक है. राजस्थान जितना विकसित होगा, भारत के विकास को उतनी ही गति मिलेगी. आगे कहा कि भारत सरकार आज गांवों तक सड़क पहुंचाने के साथ ही, शहरों को भी आधुनिक राजमार्गों से जोड़ने में जुटी है. कार्यक्रम में राज्‍यपाल कजराज मिश्र, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्‍यक्ष सीपी जोशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-oldest-case-for-72-years-three-generations-have-been-pleading-at-threshold-khunti-court-now-court-has-got-date-again/">झारखंड

Oldest केस: 72 साल से तीन पीढ़ियां खूंटी कोर्ट की दहलीज पर लगा रही गुहार, अब कोर्ट में फिर मिली तारीख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही