Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन के गोरखधंधे में कुछ पुलिस वाले भी हिस्सेदार, शिकायतों की जांच करे ईडी- बाबूलाल

Ranchi :   भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य के कई पुलिसकर्मियों पर जमीन के गोरखधंधे में हिस्सेदार होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस तरह की शिकायतों की गहराई से जांच करे और उन पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई करे. बाबूलाल ने ट्टीट करते हुए कहा कि वे शुरू से कह रहे हैं कि गरीबों और आदिवासियों की जमीन भू-माफियाओं के हवाले कराने के खेल में सिर्फ दलाल, जालसाज और सत्ताधारी ही शामिल नहीं हैं, बल्कि कुछ पुलिस के लोग भी इसमें बराबर के हिस्सेदार और गुनहगार हैं. (पढ़ें, कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-assembly-elections-jairam-ramesh-tweeted-congress-has-won-and-prime-minister-modi-has-lost/">कर्नाटक

विधानसभा चुनाव : जयराम रमेश ने ट्वीट किया, कांग्रेस जीत गयी है और प्रधानमंत्री मोदी हार गये हैं)

भू-माफियाओं से अपनी जमीन छुड़ाने के लिये दर-दर भटक रहे गरीब-आदिवासी 

बाबूलाल ने कहा कि एक तरफ गरीब-आदिवासी भू-माफियाओं से अपनी जमीन छुड़ाने के लिये कोर्ट का आदेश लेकर पुलिस की मदद के लिये दर-दर भटकते रहे हैं. दूसरी तरफ यही पुलिस माफियाओं से लाभ लेकर रात के अंधेरे में भी जमीन कब्जा करवाती रही है. बजरा, सेना और मेडिका के बगल की जमीन तो नमूना मात्र है. ऐसे सैंकड़ों जमीन पर सत्ता की सांठगांठ से प्रशासन और पुलिस ने माफियाओं का कब्जा करवाया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/40-constables-of-jharkhand-police-could-not-hit-the-target/">झारखंड

पुलिस के 40 दरोगा नहीं लगा सके लक्ष्य पर निशाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही