Search

 
 
 

मॉर्निंग स्कूल होने से बच्चों को कुछ राहत, छुट्टी के बाद आफत, डॉक्टर ने दी यह सलाह

 
शिशु रोग विशेषज्ञ ने दी सलाह, धूप से बचें, अधिक मात्रा में जल का करें सेवन Hazaribagh : मॉर्निंग स्कूल होने से बच्चों को फिलहाल कुछ राहत तो मिल गई है. हालांकि छुट्टी होने के साथ ही घर पहुंचते-पहुंचते बच्चों को प्रचंड गर्मी और धूप की तपिश झेलनी पड़ रही है. दरअसल बच्चे भरी दोपहर 11 और 12 बजे स्कूल से छूटते हैं. कई बच्चों के स्कूल और घर की दूरी अधिक रहने की वजह से वह आफत में पड़ जा रहे हैं. गर्म हवाओं से कई बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में कई बच्चे बेहोश भी हुए हैं. प्राथमिक विद्यालय केंदुआ के शिक्षक दिलीप सिन्हा कहते हैं कि सरकार ने बच्चों को सबसे बड़ी राहत इस धूप में खेल-कूद नहीं कराने का आदेश जारी कर दी है. इधर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार कहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें कि बच्चों को धूप से बचाएं. उन्हें भूखा नहीं रहने दें. स्कूल से लौटते वक्त सिर पर टोपी जरूर पहना दें और भरपूर मात्रा में ठंडे जल का सेवन करें. स्कूल में भी बीच-बीच में पानी पीते रहें. स्कूल जाते वक्त ताजा फल आदि आहार के रूप में लें. एक बार में अधिक भोजन करने और तैलीय खाना से बचें. धूप से तुरंत आकर फ्रिज का पानी या अन्य शीतल पेय नहीं पीएं. थोड़ी देर ठहर कर जल का सेवन करें. दिन में दो से तीन घंटे नींद अवश्य लें, इससे गर्मी की थकान मिटेगी. इसे भी पढ़ें : Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-land-scam-ed-will-find-out-who-all-benefited-from-the-racket-which-government-employees-and-white-collars-are-involved/">Exclusive

– लैंड स्कैम : ईडी पता लगायेगा रैकेट से किस- किस को फायदा हुआ, कौन सरकारी कर्मचारी और सफेदपोश शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही