Search

 
 
 

महंगाई से आम-जनता को थोड़ी राहत, एलपीजी सिलेंडर 135 रुपये हुआ सस्ता

 
LagatarDesk : देश में महंगाई पहले से ही आसमान छू रही है. पेट्रोल-डीजल, तेल और खाद्य पदार्थ के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि इस बीच जून महीने के पहले दिन आम जनता को बढ़ती महंगाई से थोड़ी मिली है. सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है. 1 जून को इंडियन ऑयल ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत 135 रुपये कम कर दिये हैं. हालांकि 14.5 किलो ग्राम वाले यानी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गयी है. (पढ़े,">https://lagatar.in/famous-singer-kk-died-during-live-concert-in-kolkata-many-celebs-including-pm-modi-paid-tribute/">पढ़े,

मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान निधन, पीएम मोदी समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि)

मुंबई में 2171.50 रुपये मिल रहा कमर्शियल सिलेंडर

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2219 रुपये हो गयी है. पहले सिलेंडर 2354 रुपये में मिल रहा था. कोलकाता में सिलेंडर 2454 की जगह 2322 रुपये में बिक रहा है. मुंबई में 19 किलो ग्राम वाले सिलेंडर के दाम 2171.50 रुपये हो गया. जो 2306 रुपये में मिल रहा था. चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2507 की जगह 2373 रुपये में मिल रहा है. इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-naxalites-shot-and-killed-former-deputy-chief-fired-from-ak-47/">गिरिडीह

: नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या, एके-47 से चलाई गई ताबड़तोड़ गोली

मई में दो बार बढ़े रसोई गैस के दाम

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट और ढाबा आदि जगहों पर खाना महंगा हो जाता है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटने से रेस्टोरेंट और ढाबा में खाना थोड़ा सस्ता हो जाता है. बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने इससे पहले 1 मई को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में करीब 100 रुपये का इजाफा किया था. वहीं मई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट दो बार बढ़ाये गये थे. घरेलू सिलेंडर के दाम में 7 मई को 50 रुपये का इजाफा हुआ था. वहीं 12 दिन बाद यानी 19 मई को 14.5 किलो ग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इसे भी पढ़े : मंडा">https://lagatar.in/firing-during-colorful-program-in-manda-puja-two-killed-one-injured/">मंडा

पूजा में रंगारंग कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी, दो की मौत, एक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही