Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुछ अलग: फेसबुक-यूट्यूब पर छाए रहने वाले PM मोदी की लिंक्डइन पर कम मौजूदगी

Anand Singh Ranchi/Delhi: कोई भी सोशल साइट हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसमें होते जरूर हैं. ट्विटर हो या फेसबुक, सब जगह आपको प्रधानमंत्री दिख जाएंगे. नौकरी-करियर को समर्पित एप्प लिंक्डइन पर भी मोदी की मौजूदगी दिखती है. वह लंबे अर्से से यहां हैं. उनके फालोवर्स की संख्या 38 लाख 11 हजार 45 है. इनका लिंक्डइन खाता वेरीफाइड है. उस पर लिंक्डइन का लोगो भी मार्क है. नरेंद्र मोदी फेसबुक पर भी हैं. वहां इनके फालोवर्स की संख्या 4 करोड़ 70 लाख जबकि यूट्यूब पर इनके फालोवर्स की संख्या 12.5 मिलियन है. अर्थात लगभग सवा करोड़ फालोवर्स इनके यूट्यूब पर हैं. इस लिहाज से देखें तो तीन मेजर सोशल साइट्स में लिंक्डइन ही ऐसी साइट या एप या सोशल मीडिया का मंच है, जहां प्रधानमंत्री के फालोवर्स की संख्या सबसे कम है. इसे भी पढ़ें–क्वीन">https://lagatar.in/national-mourning-in-india-on-the-death-of-queen-elizabeth-the-tiranga-will-be-half-bowed-on-september-11/">क्वीन

एलिजाबेथ के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक, 11 सितंबर को आधा झुका रहेगा तिरंगा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/mmm-3.jpg"

alt="" width="600" height="450" />

अमेरिकी कंपनी है लिंक्डइन

लिंक्डइन अमेरिकी कंपनी है. यह सोशल साइट है जिसकी पहुंच दुनिया के कई देशों में है. यह अंग्रेजी के साथ-साथ अब हिंदी में भी उपलब्ध है. आने वाले दिनों में आबादी के लिहाज से लिंक्डइन अन्य भाषाओं में भी अपनी सेवाएं शुरू करने वाली है.

लिंक्डइन पर अंतिम वीडियो 15 अगस्त का

लगता है, प्रधानमंत्री मोदी लिंक्डइन पर बहुत एक्टिव नहीं रहते. जैसे, गुरुवार को उन्होंने कर्तव्यपथ का उद्घाटन किया. वह वीडियो लिंक्डइन पर नहीं है. आखिरी वीडियो जो इस पर अपलोड किया गया है, वह 15 अगस्त का है. उसमें प्रधानमंत्री का भाषण है. 15 अगस्त के बाद इस साइट पर उन्होंने कोई वीडियो नहीं डाली. अगर गणना करें तो 25 दिन हो गए और इन 25 दिनों में उन्होंने लिंक्डइन पर कोई वीडियो, कोई विचार, कोई टिप्स, कोई रोजगार के बारे में सूचना या जानकारी या कुछ भी शेयर नहीं किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/mmm-4.jpg"

alt="" width="600" height="550" /> इसे भी पढ़ें–बिहार">https://lagatar.in/bihar-date-changed-again-now-bpscs-67th-preliminary-exam-will-be-held-on-30-september/">बिहार

: फिर बदला डेट, अब 30 सितंबर को होगी BPSC की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा

फेसबुक-यूट्यूब पर मौजूदगी चौंकाने वाली

इसके उलट यूट्यूब और फेसबुक के साथ-साथ ट्विटर पर उनकी मौजूदगी चौंकाने वाली है. गुरुवार को इंडिया गेट से जो उन्होंने भाषण दिया, वह उनके यूट्यूब चैनल पर तो चला ही, फेसबुक पर भी लाइव था. उनके नाम से जो अलग-अलग सैकड़ों पेजेज बने हैं, उनकी तो चर्चा ही बेकार है.

लिंक्डइन पर रोजगार और मार्केटिंग की बातें

लिंक्डइन पर उनके कम मौजूद रहने का एक कारण यह भी हो सकता है कि यहां करियर, रोजगार, करियल काउंसिलिंग, मार्केटिंग आदि की बात होती है. संभव है, प्रधानमंत्री इनमें रुचि न लेते हों. इसे भी पढ़ें–बिहारः">https://lagatar.in/bihar-youth-dies-in-police-custody-accused-of-killing-girlfriend/">बिहारः

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, गर्लफ्रेंड की हत्या का था आरोपी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/mmm-5.jpg"

alt="" width="500" height="500" />

इंट्रो में PM की शिक्षा और स्किल्स का जिक्र

लिंक्डइन पर प्रधानमंत्री के इंट्रो में उन्हें गुजरात विश्वविद्यालय से अध्ययन करने वाला दिखाया गया है. गुजरात विश्वविद्यालय में उन्हें राजनीति विज्ञान,राजनीति विज्ञान एवं सरकार जैसे विषयों का जिक्र किया गया है. उनके स्किल्स में लीडरशिप, एडमिनिस्ट्रेशन,आर्गेनाइजेशनल लीडरशिप, गवर्न्मेंट, राजनीति,नीतियां आदि का उल्लेख है. इंडस्ट्री नॉलेज में भी उनके स्किल्स का ही जिक्र है. जैसे-लीडरशिप, आर्गेनाइजेशनल लीडरशिप, गवर्मेंट, राजनीति,नीतियां आदि. इंटरपर्सनल स्किल्स में लीडरशिप का जिक्र है. सम्मान एवं पुरस्कार में उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की कम, मोदी मैजिक की चर्चा ज्यादा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही