Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घर आया बेटा : पांच साल बाद अपने गांव आये सीएम योगी, मां सावित्री देवी से मिले, 28 साल बाद यहां बितायेंगे रात

Advertisement
Advertisement
Kotdwar :  यूपी के मुखिया और उत्तराखंड के लाल सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पांच साल बाद अपने गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे. योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी से मिले. परिवार के अन्य सदस्यों व लोगों से भी मिले. संन्यास के 28 साल बाद योगी आदित्यनाथ यहां रात बितायेंगे. प्रदेश में सीएम योगी के पहुंचने का खासा उत्साह है. उनका भव्य स्वागत समारोह किया गया. करीब पांच साल पहले 2017 में चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ अपने घर पहुंचे थे.

भावुक कर देने वाला क्षण

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी का पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वागत किया. इस दौरान सीएम धामी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सिंह ने कहा है कि आज एक संन्यासी का वर्षों बाद अपनी माता से मिलन होने जा रहा है. यह बड़ा ही भावुक कर देने वाला क्षण होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/gtt1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले पंचूर से करीब तीन किमी दूर बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान गुरु को यादकर सीएम योगी आदित्यनाथ की आंखें नम हो गईं. अनावरण कार्यक्रम के बाद अब वह अपनी मां सावित्री देवी से और परिजनों से मिलने घर पहुंचे. बेटे के गांव पहुंचने से यहां परिजन उत्साहित हैं. यहां सीएम योगी के पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.

पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर नहीं आ सके थे गांव

दूसरी बार सीएम बनने के बाद योगी का यह पहला उत्तराखंड दौरा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे. 20 अप्रैल, 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था. तब कोरोना काल की व्यस्तताओं के कारण सीएम योगी नहीं पहुंच सके थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/prabhari-avinash-pandey-is-visiting-the-state-continuously-for-the-strength-of-jharkhand-congress/">झारखंड

कांग्रेस की मजबूती के लिए प्रभारी अविनाश पांडेय लगातार कर रहे प्रदेश का दौरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही