Search

 
 
 

बेटा जामताड़ा में,  पर राजस्थान में उठा रहा राशन कार्ड का लाभ, मामला जनता दरबार में पहुंचा

Jamtara : नारायणपुर के टोंगोडीह निवासी अब्दुल हमीद अपने बेटे जियाउल अंसारी को लेकर मंगलवार को डीसी के जनता दरबार पहुंचे. शिकायत सुनने के बाद कुछ पल के लिए सबकी भौंहें चढ़ गईं. क्योंकि जियाउल के आधार नंबर से राजस्थान में पहले से राशन कार्ड का लाभ लिया जा रहा है
 

Jamtara : नारायणपुर के टोंगोडीह निवासी अब्दुल हमीद अपने बेटे जियाउल अंसारी को लेकर मंगलवार को डीसी के जनता दरबार पहुंचे. शिकायत सुनने के बाद कुछ पल के लिए सबकी भौंहें चढ़ गईं. क्योंकि जियाउल के आधार नंबर से राजस्थान में पहले से राशन कार्ड का लाभ लिया जा रहा है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 हुआ यूँ कि बेटे का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया. लेकिन सिस्टम ने ऐसा जवाब दिया मानो जियाउल अंसारी बिना बताए हजारों किलोमीटर दूर राजस्थान जाकर बस गए हों. पता चला कि उनके आधार नंबर से तो पहले ही राजस्थान में राशन कार्ड का लाभ लिया जा रहा है!


अब सवाल यह है कि बेटा जामताड़ा में रह रहा है, लेकिन उसका आधार राजस्थान में राशन ले रहा है. आखिर आधार कार्ड घूम रहा है या फिर कोई और ही खेल चल रहा है?

 

जनता दरबार में यह अनोखी कहानी सुनकर उपायुक्त भी आश्चर्यचकित रह गए. उन्होंने मामले की जांच के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही